UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के जरिये 277 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क का भुगतान व संबंधित अन्य जानकारी देखें।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2023 है। आवेदन करने के लिए आप नीचे डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Registration - पंजीकरण कैसे करें
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध उम्मीदवार के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को UPSSSC Stenographer 2023 application link मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें, लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 के लिए उम्मीदवार 6 नवंबर से 15 नवंबर, 2023 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे और अपना आवेदन पत्र में एडिटिंग भी कर सकेंगे।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Application Fee
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023 Eligibility
स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
