जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में निकली जूनियर असिस्टेंट की बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 12:06 PM IST

UPSSSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

UPSSSC Recruitment 2023

UPSSSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

UPSSSC Junior Assistant Vacancy 2023: किसके लिए कितने पद

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट / जूनियर क्लर्क / असिस्टेंट ग्रेड3 के 3831 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 1889 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 326 पद, ओबीसी के लिए 763 पद, एससी के लिए 770 पद और एसटी के लिए 83 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी।

UP Junior Assistant Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी में जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

UPSSSC Junior Assistant Exam 2023: ऐसे होगी लिखित परीक्षा

यूपी में जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। आयोग की ओर से परीक्षा की सटीक तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

UP Junior Assistant Application 2023: ऑनलाइन करें अप्लाई

यूपी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए मात्र 25 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article