जॉब्स

UPSSSC VDO Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की बहार, यूपी में वीडीओ के 1438 पदों पर वैकेंसी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 18, 2023, 01:20 PM IST

UPSSSC VDO Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपने यहां पर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के 1468 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए 23 मई से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

UPSSSC VDO Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर वैकेंसी

UPSSSC VDO Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर बंपर भर्ती (UPSSSC VDO Syllabus) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस कमीशन के वीडीओ के 1438 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSSSC VDO Salary) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 23 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा।

UPSSSC VDO Recruitment 2023: कैटेगिरी वाइज वैकेंसी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) आयोग ने ग्रामीण पंचायत अधिकारी के पदों पर रिक्तियों को कैटेगिरी वाइज विभाजित किया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग (UR) के लिए 849 पद, अनुसूचिज जाति (SC) के लिए 356 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 07, ईडब्ल्यूएस के लिए 117, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 139 पद आरक्षित किए गए हैं।

UPSSSC VDO Vacancy 2023: 23 मई से आवेदन

बता दें यूपीएसएससी वीडीओ के पदों पर आवेदन के लिए लिंक 23 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां 12 जून तक अपना आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे 12 जून को फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि है। साथ ही यहां करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 19 जून तक का समय दिया जाएगा। यहां देखें अपनी शैक्षणिक योग्यता।

UPSSSC VDO Education Qualification: शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ग्राम पंचायत के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा क्वालीफाई होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC VDO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC VDO Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

ध्यान रहे एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें या फिर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करके रख लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये देना होगा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 25 रुपये निर्धारित है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, मास्टर कार्ड, फोन पे, गूगल पे या एसबीआई चालान के जरिए अपना शुल्क जमा कर सकेंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article