UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
UP Junior Assistant Recruitment 2023: अब इतने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती में इजाफा किया गया है। यह वृद्धि सरकार के विभागों से आए प्रस्तावों के आधार पर की गई है। अब राज्य में जूनियर असिस्टेंट / जूनियर क्लर्क / असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 5512 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
UPSSSC Junior Assistant Bharti 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और यूपी पीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर जूनियर असिस्टेंट एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
UPSSSC Junior Assistant Application 2023: इस डेट तक करें अप्लाई
यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर लिया है, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
