जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में वन रक्षक पदों पर नौकरी का मौका, upsssc.gov.in पर आज से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 20, 2023, 07:39 PM IST

UPSSSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

UPSSSC Recruitment 2023

Photo : iStock

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 20 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

UPSSSC Forest Guard Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में वन रक्षक के 693 और वन्य जीव रक्षक के 16 सहित कुल 709 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 5200 रुपए से 20200 रुपए (ग्रेड पे - 1900) लेवल 2 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

UPSSSC Forest Guard Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to Apply for UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी और एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।

UPSSSC Forest Guard Application 2023: ऐसे होगा चयन

यूपी में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन यूपी पीईटी स्कोर, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 25 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article