जॉब्स

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024: फार्मासिस्ट के 1000 से ज्यादा पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

UPSSSC Pharmacist Recruitment, UPSSSC Pharmaceutical Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फार्मासिस्ट के कुल 1002 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए हुए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी फ्रामासिस्ट के 1002 पदों पर करें आवेदन

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024, UPSSSC Pharmaceutical Vacancy 2024: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (UPSSSC Pharmacist Recruitment) जारी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के कुल 1002 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSSSC Pharmacist Vacancy) की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आज यानी 3 मार्च 2024 को आखिरी (UPSSSC Pharmaceutical Vacancy) तारीख है।

ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां उम्मीदवरों को पीईटी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। यहां आप यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चय प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Vacancy: कैटेगिरी वाइज पद

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1002 पदों की रिक्तियों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 448, अनुसूचित जाति के लिए 291, अनुसूचित जनजाति के लिए 37, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 126 और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 100 पद शामिल हैं।

UPSSSC Pharmaceutical Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता

फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के साप यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान व मैथेमेटिक्स विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक आदि विषयों में डिप्लोमाधारक होना चाहिए।

UPSSSC Pharmaceutical Recruitment: आयु सीमा

यूपीएसएसएससी फार्मास्युटिकल के पदों पर आवदेन करने के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UPSSSC Pharmaceutical Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यपीपीएसएसएससी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article