Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET Result 2022 आज शाम 3 से 5 बजे के बीच जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी एसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर से परिणाम देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट जारी होने की संभावना इसलिए है क्योंकि संशोधित आंसर की 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद से लगातार रिजल्ट जारी होने की संभावना बनी हुई है।
संशोधित आंसर की से पहले अनंतिम उत्तर कुंजी 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 22 दिसंबर, 2022 तक आपत्ति करने का मौका दिया गया था, इसके बाद उठाई गई आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया गया और संशोधित आंसर की जारी कर दी गई।
37 लाख अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से समूह ग के पदों पर भर्ती की जा रही है। देखा जाए तो यह राज्य में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में से एक है, क्योंकि 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
दो पाली में हुई परीक्षा
इसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 25 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, हालांकि 37 लाख के आसपास उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
UPSSSC PET Result: How to download
- उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- यहां UPSSSC PET Result नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसे चेक व डाउनलोड करें।
डायरेक्ट लिंक जल्द यहां एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
आयोग ने यूपी सरकारी में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी बार Preliminary Eligibility Test का आयोजन कराया है। पीईटी स्कोर बहुत ही मायने रखता है, क्योंकि इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलता है।
