जॉब्स

UPSSSC JE Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी में हुआ बंपर इजाफा, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 17, 2024, 01:17 PM IST

UPSSSC Junior Engineer Recruitment 2024: यूपी की जूनियर इंजीनियर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए upsssc.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSSSC JE Recruitment 2024

UPSSSC Junior Engineer Recruitment 2024, UPSSSC JE Vacancy Increased: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 में पदों की संख्या बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पर 7 मई 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून निर्धारित की गई है।

UPSSSC JE Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने पहले जूनियर इंजीनियर के 2847 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि, संशोधित नोटिफिकेशन में अब इन पदों में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 368 पद (सामान्य चयन) और 801 पद (विशेष चयन) और जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब जूनियर इंजीनियर के कुल 4016 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल वर्ग के लिए 1522 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 315 पद, ओबीसी के लिए 1362 पद, एससी के लिए 779 पद और एसटी के लिए 38 पद शामिल हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्थी के लिए अभ्यर्थी की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी यूपी पीईटी 2023 पास होना चाहिए।

How to apply for UPSSSC JE Recruitment 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंजीनियर भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPSSSC JE Application 2024: इस बात का रखें ध्यान

योग्य अभ्यर्थी यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए 7 मई से 7 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए मात्र 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article