UPSC Recruitment Notification, Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2023 को खत्म होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 45 पदों को भरेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया संबंधी अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।
यूपीएससी वैकेंसी विवरण (UPSC Vacancy Details)
खान सुरक्षा के उप निदेशक: 18 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड 3: 10 पद
सीनियर डिजाइन ऑफिसर: 5 पद
मार्केटिंग ऑफिसर: 5 पद
संयुक्त निदेशक: 3 पद
सहायक बागवानी विशेषज्ञ: 2 पद
हॉर्टिकल्चर स्पेशलिस्ट: 1 पद
आर्थिक अधिकारी: 1 पद
यूपीएससी भर्ती पात्रता मापदंड (UPSC Recruitment Eligibility Criteria)
ऐसे उम्मीदवार यूपीएससी की भर्ती को लेकर इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां दिए विस्तृत नोटिफिकेशन की मदद से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा जांच सकते हैं।
यूपीएससी भर्ती आवेदन फीस (UPSC Recruitment Application Fees)
यूपीएससीउम्मीदवारों को 25 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। केवल नकद में या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
अन्य विवरण (UPSC Recruitment Details)
इंइंटरव्यू के बाद कुल अंकों में UR/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 अंक, OBC को 45 अंक, SC/ST/PwBD को 40 अंकों की जरूरत होगी। विस्तार से विवरण जानने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
