UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Download Link: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 14 नवंबर, 2024 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Download Link दिया गया है। जानें कब है परीक्षा
UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Release Date
संघ लोक सेवा आयोग ने आज 14 नवंबर, 2024 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी किया। ये ई-एडमिट कार्ड हैं, भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम की घोषणा तक ई-एडमिट कार्ड को संभाल कर रखना होगा। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Official Website
जो उम्मीदवार भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए तरीके से या इस वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Website upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।- UPSC IFS Mains Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- ऐसा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड को अच्छे से देखें पढ़ें व उसे डाउनलोड करें।
उम्मीदवार कृपया सुनिश्चित करें कि उनके ई-एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो और क्यूआर कोड जैसे सभी विवरण सही हैं। ई-एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में, मामले में निर्णय लेने के लिए आयोग को तुरंत ईमेल (ईमेल आईडी soexam9-upsc@gov.in पर) द्वारा सूचित किया जा सकता है।
UPSC IFS Mains Exam 2024 Schedule
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 24 नवंबर, 2024 से पूरे देश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से।
