जॉब्स

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द, upsc.gov.in पर 1 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 29, 2023, 06:13 PM IST

UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। योग्य अभ्यर्थी 1 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

UPSC CSE 2023

Photo : iStock

UPSC CSE 2023, UPSC CSE Application 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UPSC CSE Prelims 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims2023) का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Main 2023) में बैठने के योग्य माने जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक इंटरव्यू की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

UPSC CSE 2023 Eligibility:क्या होनी चाहिए योग्यता

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

How to apply for UPSC CSE Prelims 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Online application for various examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

UPSC CSE 2023: कब तक दे सकेंगे एग्जाम

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 6 बार, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 9 बार और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी अधिकतम उम्र तक शामिल हो सकते हैं। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article