UPSC CDS 1 Exam 2022 Marks Released: Union Public Service Commission (UPSC) Combined Defence Services (CDS) 1 examination, 2022 के अंक जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने अंक चेक कर सकेंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1 परीक्षा, 2022 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अंक जारी कर दिए हैं। अंतिम परिणाम 12 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था और अब आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। बता दें, UPSC website पर अंक देखने के लिए लिंक उपलब्ध है, हालांकि आप नीचे दिए गए लिंक से भी अंक देख सकते हैं।
UPSC CDS I फाइनल रिजल्ट 2022: मार्क्स कैसे चेक करें
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- यहां 'व्हाट्स न्यू सेक्शन' के तहत उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस I मार्क लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अंक चेक कर सकते हैं, पीडीएफ फॉर्म में है।
रिजल्ट नोटिफिकेशन में यूपीएससी ने कहा कि मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के मेडिकल एग्जामिनेशन के रिजल्ट को ध्यान में नहीं रखा गया है। यूपीएससी सीडीएस 1, 2022 में, कुल 198 उम्मीदवारों ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के अपने परिणाम परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त की है।
