जॉब्स

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी में स्टाफ नर्स की निकली बंपर भर्ती, uppsc.up.nic.in पर आज से करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 01:46 PM IST

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

Photo : iStock

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज यानी 21 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई है।

UPPSC Staff Nurse Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यस से राज्य में स्टाफ नर्स के कुल 2240 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 171 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 20699 पद हैं।

UP Staff Nurse Bharti 2023: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

यूपी में स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

How to Apply for UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर स्टाफ नर्स एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

UPPSC Staff Nurse Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

यूपी स्टाफ नर्स एप्लीकेशन के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी को 65 रुपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों को केवल 25 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article