UPPSC APS Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 19 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले यहां आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें।
UPPSC APS Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री के कुल 328 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 से 34,800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
UPPSC APS Bharti 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
यूपी में एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड और 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
How to Apply for UPPSC APS Recruitment 2023
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
UPPSC APS Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी यूपी एपीएस भर्ती 2023 के लिए 19 सितंबर से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
