जॉब्स

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन का इंतजार, जानें uppbpb.gov.in पर कब तक होगा जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 10:46 AM IST

UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Notification 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

UP Police Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Notification 2023: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UP Police Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन

यूपी सरकार के मिशन रोजगार के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से 21 जून 2023 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी। जिसके बाद से अभ्यर्थी बेसब्री से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होना का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

UP Police Constable Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नयूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UP Police Constable Recruitment 2023

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

UP Police Constable Exam 2023: ऐसे होगा चयन

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article