जॉब्स

UP Police Recruitment 2025: युवाओं को योगी सरकार का शानदार तोहफा! कांस्टेबल और एसआई के 26000 से ज्यादा पदों पर निकलने वाली है वैकेंसी

UP Police Constable, Jail Warden And SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल, जेल वार्डन, कंप्यूटर ऑपरेटर और सब इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Image

UP Police Constable, SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डन और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

UP Police Constable, Jail Warden And SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Recruitment) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही कांस्टेबल, जेल वार्डन, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (UP Police Constable Recruitment) वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस के 26,596 पदों की रिक्तियो पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (UP Police SI Recruitment) कर सकेंगे। यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डन, सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

UP Police Constable, SI Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

बता दें यूपी पुलिस महानिदेशालय मुख्यालय ने सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर कुल 19,220 पदों पर भर्ती बोर्ड को अधिचायन भेजा है। जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है।

UP Police Jail Warden Vacancy: जेल वार्डर और उप निरीक्षक के पदों पर वैकेंसी

इसके अलावा जेल वार्डर के 2833 पदों पर वैकेंसी निकलेगी। साथ ही उप निरीक्षक पद हेतु कुल 4543 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ (106 पद), प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0 स0पु0 (135 पद), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) (60 पद) सम्मिलित है। उक्त विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है।

UP Police Constable, SI Vacancy

यूपी पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आय़ु 25 साल होनी चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा जेल वार्डन के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

UP Police Constable, Jai Warden And SI Recruitment 2025

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable, Jail Warden And SI Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यूपी पुलिस के इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article