जॉब्स

UP PCS J Exam 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस जे मेन एग्जाम का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 24, 2023, 08:33 PM IST

UP PCS J Exam 2023, UPPSC Civil Judge Exam 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए पीसीएस जे परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UP PCS J Main Exam 2023

Photo : iStock

UP PCS J Exam 2023, UPPSC Civil Judge Exam 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारकि वेबसाइट पर 24 मार्च यानी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी पीसीएस जे परीक्षा (UP PCS J Main Exam 2023) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।

UP PCS J Exam 2023: कब हुई प्रारंभिक परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 16 मार्च को जारी किए गए। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर देगा।

UPPSC Civil Judge Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 22 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UP PCS J Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के जरिए सिविल जज पीसीएस जे के 303 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 123 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 81 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 63 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 पद शामिल हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article