जॉब्स

UP Board 10th 12th Result 2024: कहां तक पहुंचा यूपी बोर्ड रिजल्ट का काम, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं और 12वी का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया भी तेजी से चल रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट टेक कर सकेंगे।

Image

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Photo : iStock

UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। संभावना है कि अगले महीने यानी कि अप्रैल में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं के नतीजों की डेट और टाइम के बारे में कोई एलान तो नहीं किया गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए मूल्यांकन कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। पिछले साल के पैटर्न के आधार पर यह अनुमान है कि नतीजों का एलान अप्रैल के महीने में हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Result के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर UPMSP High School and Inter Result 2024 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: इसके बाद Check Result पर जाकर रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।

खत्म होने वाली है कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया

फिलहाल यूपी बोर्ड की तरफ से कांपियों की जांच चल रही है। अगले 31 मार्च, 2024 को 10वीं और 12वीं की आंसर-शीट का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद, संभावना है कि अप्रैल में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं पिछले साल के पैटर्न को देखें तो नतीजों का एलान अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 25 तारीख को किया गया था।

यूपी बोर्ड की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट, टॉपर्स को मिलने वाला इनाम, ओवरऑल पास परसेंटेज, स्ट्रीम वाइज पास परसेंटेज और टॉपर्स का वेरिफिकेशन करके फाइनल रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article