जॉब्स

UP Anganwadi Bharti 2024: आ गई यूपी में आंगनवाड़ी की बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई, 23000 से ज्यादा भर्तियां

UP Anganwadi Bharti 2024 Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 23753 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां राज्य के लगभग सभी जिलों में होने वाली है।

Image

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024

Photo : Times Now Digital

UP Anganwadi Bharti 2024 Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 23753 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां राज्य के लगभग सभी जिलों में होने वाली है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए शानदार मौका है। इसमें जिलेवार तरीके से भर्तियां होती हैं।

यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग जिलों के लिए शुरू हुई है। बता दें कि कई जिलों में भर्तियां साल के शुरुआत में ही हो गई थीं। वहीं, कुछ जिलों में लंबित भर्तियों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जैसे वाराणसी जिले के लिए 25 अक्टूबर तक और झांसी जिले के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे दिया गया है।

UP Anganwadi Bharti 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upanganwadibharti.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Anganwadi Vacancy GO Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP Anganwadi Bharti 2024 Application Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

फ्री में करें आवेदन

उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए फ्री में आवेदन करने का मौका मिला है। आंगनवाड़ी भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस देने की जरूरत नहीं है।

UP Anganwadi Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए सिर्फ महिलाओं को मौका दिया गया है। इसके लिए उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संंबंधित जिले में रहने वाली महिलाएं ही इसके लिए आवेदन की पात्र होंगी। बात करें उम्र सीमा की तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 35 साल से कम उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article