जॉब्स

UKPSC SI Recruitment 2024: सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन का मौका, psc.uk.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

UKPSC SI Recruitment 2024: यूकेपीएससी ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UKPSC SI Recruitment 2024

UKPSC SI Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च निर्धारित की गई है।

UKPSC SI Application 2024: दोबारा आवेदन का मौका

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के 222 पदों के लिए अभ्यर्थियों से 31 जनवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक/विंडो मात्र एक बार के लिए 16 मार्च से 22 मार्च तक दोबारा खोला जा रहा है। ध्यान रहे कि तय समय के बाद ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जाएगा।

UKPSC SI Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषयों में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

How to apply for UKPSC SI Recruitment 2024

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UKPSC SI Recruitment 2024: लाखों में मिलेगी सैलरी

सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article