जॉब्स

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड में ग्रुप सी पदों पर निकली बंपर भर्ती, ukpsc.net.in पर तुरंत करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 10, 2023, 05:12 PM IST

UKPSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी के 645 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस सरकारी नौकरी के लिए ukpsc.net.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UKPSC Recruitment 2023

Photo : iStock

UKPSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 27 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

UKPSC Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में ग्रुप सी के कुल 645 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग 3) के 354 पद, बागवानी पर्यवेक्षक (वर्ग 3) के 245 पद और बागवानी निरीक्षक (वर्ग 2) के 27 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 के तहत 25600 रुपए से 81100 रुपए महीने वेतन मिलेगा।

UKPSC Group C Vacancy 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्ती की आयु 21 साल से 43 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

How to Apply for UKPSC Group C Recruitment 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके फॉर्म जमा करें।
  • फिर फोटो और सिगनेचर अपलोड करें।
  • फिर शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें।

UKPSC Group C Application 2023: नहीं देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article