जॉब्स

Patwari/Lekhpal 2022: जारी हुए UKPSC पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 29, 2022, 04:00 PM IST

UKPSC Patwari Lekhpal 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने पटवारी लेखपाल पदों के लिए psc.uk.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UKPSC Patwari lekhpal Admit Card 2022

Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC Patwari Lekhpal 2022 Admit Card जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक psc.uk.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें।

8 जनवरी को होगी UKPSC Patwari Lekhpal 2022 परीक्षा

पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी, 2023 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने खुद को राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा के लिए पंजीकृत किया था, वे अब हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इन एडमिट कार्ड को ukpsc.net.in से भी देखा जा सकता है।बता दें, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 13 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करने वाला है।

UKPSC Patwari Lekhpal परीक्षा के जरिए 563 पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने उत्तराखंड राज्य में पटवारी और लेखपाल (राजस्व उप निरीक्षक) पदों की भर्ती के लिए 563 रिक्तियों की घोषणा की थी। इनमें से 391 रिक्तियां पटवारी पदों के लिए हैं और 172 रिक्तियां लेखपाल के पद के लिए हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापन परीक्षा (पीईटी और पीएमटी) के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।

बता दें, हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 भी जारी किया है, जिसे यहां दिए गए लिंक से देखा जा सकता है। कैलेंडर में अगले साल होने वाली 30 से अधिक सरकारी परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। सिविल जज, आरओ, एआरओ और अन्य जैसे पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए, इस लिंक पर क्लिक करें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article