UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर 3 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (UKPSC JE Recruitment 2023) पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।
UKPSC Junior Engineer Notification 2023: इतना मिलेगा वेतन
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1097 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
UKPSC Junior Engineer Vacancy 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
How to Apply for UKPSC JE Recruitment 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा कर दें।
UKPSC Junior Engineer Exam 2023: ऐसे होगा चयन
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
