जॉब्स

UKPSC Result 2023: घोषित हुआ डिस्ट्रिक्ट पुलिस परीक्षा का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 10, 2023, 12:55 PM IST

UKPSC District Police 2023 Result Out: UKPSC जिला पुलिस परिणाम 2021 की घोषणा कर दी गई है, हालांकि परिणाम बीते दिन 9 फरवरी, 2023 को जारी किए गए, लेकिन शुरू में लिंक खुलने में दिक्कत आ रही थी, जो कि अब नहीं हैं। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

Image

घोषित हुआ डिस्ट्रिक्ट पुलिस परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने यूकेपीएससी जिला पुलिस परिणाम 2021 जारी कर दिया है। UKPSC District Police Result 2021 की घोषणा 9 फरवरी, 2023 को की गई। उत्तराखंड पुलिस विभाग के तहत कांस्टेबल संवर्ग की जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी पुरुष और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा -2021 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब इस Sarkari Results को चेक कर सकते हैं।

इन परिणामों को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक किया जा सकता है। परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जारी किया गया है जो 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिजल्ट सेक्शन में जाएं। इसके बाद यूकेपीएससी डिस्ट्रिक्ट पुलिस रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकेंगे।

3042 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत, 28 दिसंबर, 2021 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी जबकि 3 जनवरी, 2022 को समाप्त हुई। UKPSC District Police Result 2021 के जरिये कुल 3042 पद भरे जाएंगे।

आगे की प्रक्रिया

Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC उन उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा, जिन्होंने पीएसटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह प्रक्रिया 27 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article