TN TRB Recruitment 2023, TN TRB Graduate Teacher Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। तमिल नाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती (TN TRB BRTE Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर 1 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
TN TRB Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में ग्रेजुएट टीचर/ ब्लॉक रिसोर्स टीचर एजुकेटर्स (BRTE) के कुल 2222 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 16 के तहत 36400 रुपए से 115700 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
TN TRB Graduate Teacher Exam 2023: कब होगी परीक्षा
तमुल नाडु ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के पहले पेपर में 30 मिनट में 50 अंक के 30 सवाल करने होंगे। वहीं, दूसरे पेपर में 150 अंक के 150 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के तीन घंटे का समय मिलेगा।
How to Apply for TN TRB Recruitment 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।
- फिर ग्रेजुएट टीचर भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
TN TRB Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी तमुल नाडु ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए trb.tn.gov.in पर 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
