जॉब्स

यूपी में बढ़ सकती है इनकी रिटायरमेंट उम्र, इंटर कॉलेजों में इन पदों पर खत्म होगा इंटरव्यू

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 10:43 AM IST

Retirement age in UP : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। अब प्रोफेसर की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जा सकती है।

Image

यूपी में कॉलेज शिक्षकों की रिटारमेंट एज बढ़ सकती है।

Photo : iStock

Retirement age in UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। प्रदेश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जा सकती है। उसे 62 से बढ़ाकर 65 साल किए जाने की संभावना है। योगी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद उपाध्याय ने इसके लिए 13 मार्च को बैठक बुलाई है।

Retirement age समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने शनिवार को बैठक का एजेंडा जारी किया। जिसमें यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1107 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजन करना, रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर विचार करना समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं।

इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती में खत्म होगा इंटरव्यू

इसके साथ ही यूपी के 4512 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती में इंटरव्यू खत्म होगा। वर्तमान में सरकारी इंटर कॉलेजों में इस पद पर भर्ती के लिए पीटी, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू होते हैं। लेकिन अब बदलाव होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बिल में इंटरव्यू को खत्म करने का प्रावधान जोड़ा जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article