Teacher Recruitment 2024, SSB Odisha Recruitment 2024: शिक्षक के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Teacher Recruitment 2024) खबर है। राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने अपने यहां पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 1061 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Odisha PGT Teacher Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SSB Teacher Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 18 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2024 तक है। यहां आप एसएसबी पीजीटी टीचर्स के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।
SSB Odisha Recruitment 2024 Age Limit: आयु सीमा
यहां पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।SSB Odisha Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Odisha SSB PGT Tacher Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहा मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवदेन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
