जॉब्स

SSC Selection Post Notification 2023: जारी हुआ सेलेक्शन पोस्ट का नोटिफिकेशन, इस डेट से पहले करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 25, 2023, 08:26 AM IST

SSC Selection Post Ladakh Notification 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

SSC Selection Post Ladakh Notification 2023

Photo : iStock

SSC Selection Post Ladakh Notification 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख का नोटिफिकेशन (SSC Selection Post Ladakh Recruitment 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

SSC Selection Post Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 205 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 103 पद, एससी के लिए 91 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

SSC Selection Post Exam 2023: कब होगी परीक्षा

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 200 अंकों के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन जून या जूलाई में किए जाने की संभावना है। जिसमें पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

SSC Selection Post Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SSC Selection Post Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी एसएससी सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम (SSC Selection Post Exam 2023) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article