SSC MTS Recruitment 2024 Application: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है।
SSC MTS के लिए करें आवेदन
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से इसे अप्लाई कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Update के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SSC MTS Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SSC MTS Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 27 साल से कम होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
