SSC MTS PET PST Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SSC MTS PET Admit Card 2024
SSC MTS Physical Test 2024: कब होगा फिजिकल टेस्ट
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एसएससी एमटीएस व हवलदार के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) का आयोजन 5 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि फिजिकल टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download SSC MTS PET Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6144 पद और हवलदार के 3439 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
