SSC MTS Notification 2024 Date: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (SSC MTS Notification 2024) अब 27 जून को जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 31 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
SSC MTS Notification 2024 Date
SSC MTS Notification 2024: कब तक कर सकेंगे आवेदन
आयोग द्वारा एमटीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन पहले 7 मई को जारी किया जाना था। हालांकि, संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक एमटीए एग्जाम का नोटिफिकेशन अब 27 जून को जारी किया जाएगा और अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन अक्टूबर व नवंबर 2024 में किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
How to apply for SSC MTS Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC MTS Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, अभ्यर्थी की आय़ु 18 साल से 25/27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
