SSC JE Notification 2025 PDF: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का नोटिफिकेशन आज, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

SSC JE Notification 2025 PDF Today at ssc.gov.in: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का नोटिफिकेशन आज जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे।

SSC JE Notification 2025 PDF at ssc.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 30 जून को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किए जाने की संभावना है।

SSC JE Notification 2025

SSC JE Notification 2025

SSC JE Exam 2025 Notification: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी जाएगी।

End of Feed