SSC GD Constable Result 2024: दोगुनी हो गई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती पदों की संख्या, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2024 Kab aayega: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले ये भर्तियां 26 हजार पदों पर होनी थीं। उम्मीदवार यहां से देखें कब तक जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? व कितने पद भरे जाएंगे।

SSC GD Constable Result 2024 Kab aayega: बड़ी खुशखबरी! अगर आपने भी इस साल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, तो आपकी नौकरी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले ये भर्तियां 26 हजार पदों पर होनी थीं, लेकिन अब इन्हें दोगुना कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से देखें कब तक जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? व कितने पद भरे जाएंगे।

ssc gd constable exam result

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2024

एसएससी ने एकाएक इस बात की घोषणा की, कि एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 46,617 उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। जाहिर है केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में कांस्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

End of Feed