SSC Delhi Police Head Constable Result 2022 की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, अब कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अंतिम उत्तर कुंजी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ अपलोड की गई है। उत्तर कुंजी का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नीचे अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
SSC Delhi Police Constable Final Answer Key: How to download
उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।
अब लेटेस्ट न्यूज में देखें आपको 'Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination, 2022: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Final Answer Keys' नाम से टेक्स्ट दिखाई देगा।
इस लिंक पर क्लिक करें पीडीएफ खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक - SSC Delhi Police Constable Final Answer Key 2022
दिसंबर में जारी हुआ था परिणाम
एसएससी ने 28 दिसंबर, 2022 को दिल्ली पुलिस एचसी परिणाम 2022 पीडीएफ जारी किया था। परिणाम पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जारी किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, न्यूनतम अर्हक अंक UR/EWS के लिए 40%, SC/ ST/ OBC के लिए 35% और विकलांग व्यक्तियों (PwD)/ भूतपूर्व सैनिक (ESM) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% है।
जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षा (पीई एंड एमटी) के लिए उपस्थित होना होगा, जल्द ही इसकी जानकारी जारी कर दी जाएगी।
