जॉब्स

SSC Delhi Police CAPF SI Vacancy 2023: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर के 1871 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

SSC Delhi Police CAPF SI Vacancy 2023: दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ के पदों आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police CAPF SI Vacancy 2023: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

SSC Delhi Police CAPF SI Vacancy 2023: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Delhi Police SI Vacancy 2023) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करना (SSC Delhi Police SI Recruitment) वाला है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग 15 अगस्त 2023 को सब इंस्पेक्टर और सीएपीएश के पदों पर आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 16 से 17 अगस्त 2023 तक का समय दिया जाएगा।

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC Delhi Police SI Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एसएससी के सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

SSC Delhi Police SI CAPF Vacancy 2023: कैसे करें आवेदन

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Delhi Police Sub Inspector & CAPF Vacancy 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC Delhi Police SI Vacancy: आवेदन शुल्क

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और सीएपीएफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें, तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article