जॉब्स

SSC CPO SI Exam 2024: दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, 4187 पदों पर वैकेंसी

SSC CPO SI Recruitment 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन में सब इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्तियां जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4187 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।

Image

SSC CPO SI के लिए करें आवेदन

Photo : iStock

SSC CPO SI Recruitment 2024: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन में सब इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4187 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।

एसएससी की तरफ से जारी इस भर्ती के माध्यम से कुल 4187 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

SSC CPO SI Recruitment के लिए करें अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC CPO SI Sub Inspector Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SSC CPO Sub Inspector Recruitment 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

SSC CPO SI के लिए फीस

एसएससी सीपीओ के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के फीस जमा करना जरूरी है। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS के लिए फीस 100 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार फ्री में अप्लाई कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

एसएससी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर होगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article