SSC CGL Notification 2023 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग 1 अप्रैल 2023 को एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन को जारी करेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एसएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 मई 2023 तक है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी।
एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में टियर 1 परीक्षा और उसके बाद टियर 2 परीक्षा शामिल है। वे उम्मीदवार जो टियर 1 परीक्षा पास करते हैं, वे टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। उसी के लिए डेट्स जारी होने पर विस्तृत नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के कई मंत्रालयों / विभागों / संगठनों और कई संवैधानिक निकायों / सांविधिक निकायों / न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के कई पदों को भरने के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 आयोजित करेगा।
