जॉब्स

SSB SI Recruitment 2023: सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

SSB SI Recruitment 2023, SSB Sub Inspector Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SSB SI Recruitment 2023

Photo : iStock

SSB SI Recruitment 2023, SSB Sub Inspector Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी 2023 का सपना देख रहे हैं तो एसएसबी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 (SSB Sub Inspector Recruitment 2023) के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SSB Sub Inspector Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के कुल 111 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सब इंस्पेक्टर (पायनियर) के 20 पद, सब इंस्पेक्टर (ड्रॉट्समैन) के 3 पद, सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के 59 पद और सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स फीमेल) के 29 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

SSB Sub Inspector Vacancy 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

SSB Sub Inspector Exam 2023: ऐसे होगी लिखित परीक्षा

सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 45% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50%अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

SSB Sub Inspector Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी विज्ञानपन जारी होने के 30 दिन तक आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article