जॉब्स

SSB Odisha PGT Recruitment 2024: ओडिशा में पीजीटी के 1061 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें सैलरी

SSB Odisha PGT Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओडिशा स्टेट सेलेक्शन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1061 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSB Odisha PGT Recruitment 2024

SSB Odisha PGT Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। ओडिशा स्टेट सेलेक्शन बोर्ड (SSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी ओडिशा पीजीटी भर्ती 2024 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर 18 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की गई है।

SSB Odisha PGT Notification 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 1061 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इकोनॉमिक्स के लिए 141 पद, इंग्लिश के लिए 148 पद, हिस्ट्री के लिए 146 पद, पॉलिटिकल साइंस के लिए 144 पद और ओड़िया के लिए 130 सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

SSB Odisha PGT Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

ओडिशा में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड डिग्री भी अनिवार्य है।

How to apply for SSB Odisha PGT Recruitment 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
  • फिर पीजीटी भर्ती 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

SSB Odisha PGT Exam 2024: ऐसे होगा चयन

पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और करियर असेस्टमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 150 अंक के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article