जॉब्स

SSB GD Conatable Rescruitment 2023: जीडी कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी 50 हजार से ज्यादा

SSB GD Conatable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एसएसबी जीडी कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

SSB GD Conatable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: जीडी कांस्टेबल के पदों पर 10वीं पास करें आवेदन

SSB GD Conatable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSB GD Conatable Recruitment 2023) खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी (SSB GD Conatable Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत खेल कोटे के जरिए ग्रुप सी नॉन-गजटेड व नॉन मिनिस्ट्रीयल के 272 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (SSB GD Conatable Vacancy 2023) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए बीते दिनों 21 अक्टूबर 2023 को लिंक एक्टिव कर दिया (SSB GD Conatable Vacancy) गया था। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। यहां आप एसएसबी जीडी कांस्टेबल की क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

SSB GD Conatable Recruitment 2023: जीडी कांस्टेबल क्वालिफिकेशन

सशस्त्र सीमा बल जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया होना चाहिए।

SSB GD Conatable Vacancy 2023: आयु सीमा

एसएसबी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

SSB GD Conatable Recruitment 2023 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया

  • SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSB Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • डाउनलोड पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

SSB GD Conatable Bharti 2023: आवेदन शुल्क

सशस्त्र सीमा बल के जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी व महिला अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

SSB GD Conatable Vacancy 2023: चयन प्रक्रिया

एसएसबी जीडी कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article