जॉब्स

SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट को मिलेगी 1.5 लाख से ज्यादा सैलरी

SBI SCO Recruitment 2024 Sarkari Naukri: बैंक में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SBI SCO) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 169 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Image

SBI में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

SBI SCO Recruitment 2024 Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SBI SCO) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 169 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बैंक में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 दिसंबर 2024 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2024 है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON REGULAR BASIS के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SBI SCO Recruitment 2024 Application यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।

SBI SCO Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के कुल 168 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स ही आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, आवेदकों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद सैलरी के तौर पर 48,480 रुपये से 85,920 रुपये मिलेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article