State Bank Sarkari Naukri Bharti 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जल्द ही बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट फैसिलिटेटर पदों को लेकर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया खत्म होने वाली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार sbi.co.in की मदद से जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च, 2023 है। यह भर्ती अभियान संगठन में 868 पदों को भरेगा। यहां पर इन पदों के जुड़ी योग्यता और अन्य विवरण को जान सकते हैं।
आवेदन कैसे करें: एसबीआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास एक वैध ईमेल आईडी होनी चाहिए जिसे परिणाम घोषित होने तक एक्टिव रखा जाना चाहिए। यह उन्हें ईमेल की मदद से कॉल लेटर / इंटरव्यू सलाह जैसी चीजें हासिल करने में मदद करेगा।
शिक्षा: किसी विशिष्ट शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं है क्योंकि आवेदक एसबीआई, ई-एबी और अन्य पीएसबी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
अनुभव: सेवानिवृत्त कर्मियों के पास संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त कार्य अनुभव और समग्र व्यावसायिक क्षमता भी होनी चाहिए।
विशेष कौशल / योग्यता: सेवानिवृत्त कर्मियों के पास पद की जरूरत के अनुसार विशेष कौशल / योग्यता / गुणवत्ता होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: एसबीआई की इस भर्ती को लेकर चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर आधारित होगा।
शॉर्टलिस्टिंग: सिर्फ न्यूनतम योग्यता और अनुभव को पूरा करने से उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। बैंक की ओर से गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी शॉर्टलिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद बैंक की ओर से तय किए गए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का निर्णय अंतिम होने वाला है।
इंटरव्यू: एसबीआई की इस भर्ती को लेकर इंटरव्यू 100 अंक का होगा। इंटरव्यू में क्वालीफाइंग अंक बैंक की ओर से तय किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
