जॉब्स

SBI Recruitment 2023: एसबीआई में निकली बंपर भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 4, 2023, 11:20 PM IST

SBI Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार अवसर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चैनल मैनेजर और सपोर्ट ऑफिसर सहित 1031 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

SBI Recruitment 2023

Photo : iStock

SBI Recruitment 2023, SBI Channel Manager and Support Officer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए शानदार अवसर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चैनल मैनेजर और सपोर्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

SBI Vacancy 2023: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर के 821 पद, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर के 172 पद और सपोर्ट ऑफिसर के 38 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।

SBI Bank Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए स्टेट बैंक या किसी दूसरे सरकारी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 41000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to apply online for SBI Recruitment 2023

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 'एंगेजमेंट ऑफ रिटायर्ड बैंक स्टाफ ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस-सीएमएफ, सीएमएस, एसओ पोस्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
Direct Link - SBI Notification 2023

SBI Job Application 2023: इस डेट तक करें अप्लाई

एसबीआई में सरकरी नौकरी के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article