जॉब्स

SBI Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 11, 2023, 12:47 PM IST

SBI RBO Recruitment 2023: एसबीआई में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीओ के 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SBI RBO Recruitment 2023

Photo : iStock

SBI RBO Recruitment 2023, SBI RBO Notification 2023: बैंक में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर (RBO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिेकशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

SBI RBO Vacancy 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में आरबीओ के 868 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 379 पद, एससी के 136 पद, एसटी के 57 पद, ओबीसी के 216 पद और ईडब्ल्यूएस के 80 पद शामिल हैं।

SBI RBO Eligibility: कौन कर सकेगा आवेदन

एसबीआई में इन पदों के लिए केवल वही बैंक कर्मचारी आवेदन करे सकते हैं जो 60 साल की उम्र में बैंक की सर्विस पूरी होने पर सही तरीके से रिटायर हुए हों। चूंकि ये कर्मचारी बैंक से रिटायर्ड हैं इसलिए इनके लिए कोई शैक्षिक योग्यता का प्रावधान भी नहीं है। बता दें कि एसबीआई में चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इसके लिए कॉल लेटर मेल के जरिए भेजा जाएगा।

How to apply online for SBI RBO Recruitment 2023

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर SBI RBO Recruitment 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
SBI RBO Notification 2023 - Direct Link

SBI RBO Notification 2023: चेक करें नोटिफिकेशन

योग्य अभ्यर्थी बैंक में नौकरी के लिए 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article