SBI PO Mains Admit Card 2025 released at sbi.co.in: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
SBI PO Mains Admit Card 2025
SBI PO Mains Exam 2025: मई में होगी परीक्षा
एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का आयोजन 5 मई 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट, शिफ्ट,सेंटर और कोड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।
How to download SBI PO Mains Admit Card 2025
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीओ मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Mains Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान
एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से एसबीआई में पीओ के 600 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
