LIVESarkari Result 2024, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक

Sarkari Result 2024, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द बहुत जल्द सीबीएसई परिणाम 2024 की घोषित कर सकता है। हाल ही में कई तरह के रिजल्ट आकर जा चुके हैं जैसे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया, वहीं यूपी बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। बुधवार सुबह 11 बजे तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) की ओर से इंटर 1st एवं 2nd ईयर का रिजल्ट tsbie.cgg.gov.in या bse.telangana.gov.in पर जारी कर दिया गया है। नागालैंड बोर्ड, बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं 10वीं 12वरं परीक्षा परिणाम भी जारी किया जा चुका है। अब कभी भी सीबीएसई, महाराष्ट्र व राजस्थान बोर्ड की घोषणा की जा सकती है। इस ब्लॉग में आपको मिलेगी देशभर के हर सरकारी रिजल्ट और सरकारी नौकरियों की जानकारी, इस पेज को बुकमार्क करना न भूलें (Latest Sarkari Naukri- Latest Sarkari Result)
RBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: आने वाला है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के लिए अभी छात्रों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 21 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 10वीं के करीब 11 लाख और 12वीं के 9 छात्र थे। रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
Sarkari ResultRajasthan Board Result 2024 LIVE: जानें कब चेक कर सकेंगे मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट की किसी भी वक्त जारी हो सकता है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से रिजल्ट की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। छात्रों को वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।
JEE Advanced 2024 के लिए करें अप्लाई
जेईई मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स अब जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस्ड में 2.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं। जो उम्मीदवार इस साल JEE Advanced 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2024 by SMS
Jharkhand Board रिजल्ट SMS से देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) Roll Code (स्पेस) Roll no टाइप करना होगा। इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। परिषद छात्र को उसी नंबर पर एक टेक्स्ट संदेश के रूप में जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 (JAC Board 12th result 2024) भेजेगी।
Jharkhand Board Result 2024 LIVE: जल्द आएगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से इंटरमीडिएट रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board Result 2024: कब आएगा रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। मई माह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो जाएंगे। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे।
WB 12th Result 2024 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। जारी नोटिस के अनुसार, 8 मई को दोपहर 1 बजे पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
Rajasthan Board Result LIVE: रिजल्ट को लेकर बेसब्री
Rajasthan Board Result LIVE यूपी और एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
RBSE 12th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए ये जानकारी
राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करना होगा।
- स्टूडेंट का रोल नंबर
- छात्र का नाम
- स्कूल कोड
- डेट ऑफ बर्थ
RBSE 10th 12th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
RBSE 10th 12th Result LIVE राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने अभी आरबीएसई हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही छात्रों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2024 Date LIVE: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
CBSE Board Result 2024 Date LIVE सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन मई के दूसरे सप्ताह तक हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
JAC 12th Result LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट
JAC 12th Result LIVE झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह के भीतर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
cbse results 2024 class 10 date and time, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब निकलेगा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल, सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। CBSE official website cbse.gov.in से इन रिजल्ट्स को देखा जा सकेगा। cbse results 2024 class 10 date and time की जानकारी जल्द आ जाएगी, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
cbseresults.nic.in 2024, सीबीएसई का रिजल्ट कैसे देखे
Central Board of Secondary Education ने इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी। अब कभी भी इन रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। CBSE official website cbse.gov.in से आप अपना स्कोर देख सकेंगे।
CBSE Results 2024 Class 10 Date and Time Live - सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी चेक किए जा सकेंगें। सीबीएसई परिणाम 2024 से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
CBSE 2024 Result Live - cbse.gov.in से देख सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उचित समय पर सीबीएसई परिणाम 2024 घोषित करेगा, बता दें अभी तक इस बारे में आधिकारिक डेट व टाइम की जानकारी नहीं आई है। कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
आ गया BSEB Bihar Sakshamta Pariksha II Exam 2024 Apply Online Form
बीएसईबी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा - सक्षमता परीक्षा II 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में रुचि रखते हैं वे 26 अप्रेल से 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Board 8th Result 2024: इन स्टेप्स से करें चेक
- राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Check Rajasthan Board 8th Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Check Here के लिंक पर जाएं।
- अब रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board 8th Result 2024 Date: इस दिन आएगा 8वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा। इसके अलावा कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट की तारीख चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
Rajasthan Board 8th Result 2024 Date and TimeNagaland Board 10th Result 2024 Declared
नागालैंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। नागालैंड बोर्ड कक्षा 10 के नतीजों का कुल पास प्रतिशत 71.87% है। क्रिश्चियन HR सेकेंडरी स्कूल, दीमापुर के म्हाचिलो यानथन ने 98.83% अंकों के साथ टॉप किया है।