जॉब्स

Sarkari Naukri 2023, Govt Jobs 2023: यहां 5वीं, 8वीं व 10वीं पास के लिए भी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें इस हफ्ते की लेटेस्ट सरकारी नौकरियां

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 6, 2023, 01:20 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। देशभर के विभिन्न विभागो में 5वीं, 8वीं व 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको इस हफ्ते की लेटेस्ट सरकारी नौकरी बताएंगे।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: देश में सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। सरकारी नौकरी मिलने पर न केवल अच्छी सैलरी बल्कि अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं तो यहां हम आपको रेलवे, पुलिस, बैंक और सेना समेत अन्य विभागों में निकली लेटेस्ट सरकारी नौकरियों (Latest Sarkari Naukri 2023) के बारे में बताएंगे। योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Chhattisgarh Police Recruitment 2023: यहां 5वीं पास के लिए नौकरी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 5वीं, 8वीं व 10वीं पास अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लए आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Kolkata Police Recruitment 2023: ड्राइवर के कई पद खाली

कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 8वीं पास अभ्यर्थी कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in पर 9 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए चयन ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Sarkari Naukri 2023: बिहार में निकली बंपर भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 इंटर लेवल एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 700 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

UP Sarkari Naukri 2023: यहां वन रक्षक के कई पद खाली

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर तक या उससे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन यूपी पीईटी स्कोर, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

MP Sarkari Naukri 2023: एमपी में सरकारी नौकरी की बहार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर विजिट करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article