Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022: युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी सरकारी विभाग में नौकरी का सपना देख रहें हैं तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि यह सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। यहां हम आपके लिए देशभर में निकली सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के लेटेस्ट अपडेट्स लेकर आए हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार Govt Jobs 2022 के लिए समय रहते अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी 2022
Sarkari Naukri Today: बिहार में नौकरी का मौका
बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर और अकाउंटेंट सहित कुल 526 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी आज यानी 13 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। बिहार में इस सरकारी नौकरी के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2022: पुलिस विभाग में भर्ती
हरियाणा पुलिस विभाग ने बैंड स्टाफ के 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। बैंड स्टाफ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700-69100 रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Govt Jobs 2022: बीएसएफ में निकली नौकरी
सीमा सुरक्षा बल में वेटेरिनरी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से जारी है। जिन अभ्यर्थियों की आयु 23 साल से 30 साल के बीच है, वह सीमा सुरक्षा बल में नौकरी के लिए 9 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Latest Sarkari Naukri 2022: बैंक में करे जॉब
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने देशभर में अप्रेंटिस के 314 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 13 दिसंबर से शुरू हुई है। योग्य अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती निकाली हे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक में नौकरी के लिए कल 14 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
