LIVE

Sarkari Naukri Result 2022 : 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

Sarkari Naukri Result 2022 : 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली
Sarkari Naukri Result 2022 : 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

Sarkari Naukri 2022 Govt Jobs Latest Update, Sarkari Result : सरकारी नौकरी को पाने के लिए इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार सपना होता है जोकि हर कोई पूरा करना चाहता है और इस सपने के लिए लोग लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। कई बार समय से सूचना मिलना सरकारी नौकरी पाने की दिशा में एक बड़ा पहलू साबित होता है और इसलिए नई नई वैकेंसी से खुद को अपडेट रखना भी जरूरी हो जाता है। ऐसा में उम्मीदवारों के लिए हर खबर को शॉर्ट इन्फॉर्मेशन के रूप इस पेज पर दिया जा रहा है। सरकारी नौकरी 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ को ट्रैक करके आप तक जल्द से जल्द दिया जाता है। इसके अलावा सरकारी वैकेंसी के तहत हर एडमिड कार्ड, एग्जाम डेट, कटऑफ, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी यहां पर देख सकते हैं। यूपीएसएसएससी, यूपीएससी, एसएससी, बीपीएससी या अन्य बड़े आयोग की ओर से अपडेट भी देखे जा सकेंगे। अगर हालिया अपडेट्स की बात करें तो सीटीईटी की वैकेंसी निकली हुई है और साथ ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। इसके अलावा उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं जोकि जल्द ही जारी होने वाला है।

NOV 28, 2022 21:23 IST

Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NOV 28, 2022 19:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयेग ने हाल ही मेें एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके अनुसार, यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
NOV 28, 2022 19:41 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - यूपी में नौकरी का मौका

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स सहित कुल 17291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 12 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NOV 28, 2022 18:57 IST

Sarkari Naukri Live - जेल वार्डन पदों पर भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 5 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय समय के बाद आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा।
NOV 28, 2022 15:34 IST

Sarkari Naukri Live - कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड में नौकरी

कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड ने एंप्लॉयमेंट न्यूज (26 नवंबर-02 दिसंबर) 2022 के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुछ निश्चित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने का मौका है।
NOV 28, 2022 15:05 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - सेंट्रल रेलवे भर्ती 2022

सेंट्रल रेलवे ने एम्प्लॉयमेंट न्यूज (26 नवंबर-05 दिसंबर) 2022 में स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए सेंट्रल रेलवे भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए, उम्मीदवार मध्य रेलवे भर्ती 2022-23 के लिए जल्द आवेदन करें।
NOV 28, 2022 14:33 IST

Sarkari Naukri Result Live - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरी का मौका

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम यूपी) ने एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट-एलोपैथिक पदों की 17000+ संविदात्मक रिक्तियों को भरने का फैसला किया है। जो लोग इस अवसर को पाना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे 12 दिसंबर 2022 तक upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
NOV 28, 2022 13:54 IST

Sarkari Result Live - यूटीईटी I और II परिणाम, 2022 की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने यूटीईटी I और II परिणाम, 2022 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ukutet.com और ubse.uk.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। UBSE ने परिणामों के साथ UTET I और II 2022 की आंसर की भी जारी की है।
NOV 28, 2022 13:32 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गए कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग 2022 रिजल्ट

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इसे kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in/kea पर देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवार 28 नवंबर को दोपहर 1 बजे से 30 नवंबर, 2022 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, यदि पहले से नहीं किया है। उम्मीदवार 28 नवंबर (दोपहर 3 बजे) से 2 दिसंबर (रात 11:59 बजे) तक डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 28, 2022 12:29 IST

ctet.nic.in पर ओपन हो जाएगी सीटेट 2022 परीक्षा के करेक्शन विंडो

Central Teacher Eligibility Test, CTET correction window ओपन करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म को भरने समय गड़बड़ी हुई थी, वे अब उसमें बदलाव या सुधार कर सकेंगे, बता दें, सीटेट करेक्शन विंडो सिर्फ 3 दिसंबर 2022 तक ही खुली रहेगी। बोर्ड की मानें तो आखिरी तिथि से पहले ही Ctet Form 2022 में सुधार कर लें। Ctet 2022 Registration प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जबकि 24 नवंबर तक लोगों को आवेदन करने का मौका दिया गया था।
NOV 28, 2022 12:10 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गया केईए कर्नाटक नीट यूजी 2022 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए कर्नाटक नीट यूजी 2022 के लिए काउंसलिंग आयोजित कर रहा है और राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जारी कर दिया है। पंजीकृत अभ्यर्थी अब प्रवेश आदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 28, 2022 11:54 IST

Sarkari Result Live - पुलिस भर्ती बोर्ड 29 नवंबर को जारी करेगा एडमिट कार्ड

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (टीएसएलपीआरबी) ने 27 नवंबर को कहा कि चल रहे पुलिस भर्ती अभियान के लिए शारीरिक माप परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएमटी/पीईटी) परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होगी और इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र या हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। कल, 29 दिसंबर को tslprb.in पर जारी किए जाएंगे।
NOV 28, 2022 11:34 IST

Sarkari Naukri Result Live - जारी हो गया GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है! भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर देखने के लिए GATE ब्रांच वाइज शेड्यूल जारी किया है।
NOV 28, 2022 10:05 IST

Sarkari Naukri Live - CTET सुधार विंडो ओपन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET सुधार विंडो 28 नवंबर, 2022 से खुलने वाली है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं या बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऐसा कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, करेक्शन विंडो आज से खुलेगी और 3 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 3 दिसंबर के बाद कोई भी अपने आवेदन में बदलाव नहीं कर पाएगा।
NOV 28, 2022 09:22 IST

Sarkari Naukri Result Live - आज से शुरू नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड

ऑल इंडिया कोटा सीटों, डीम्ड सेंट्रल इंस्टीट्यूट और स्टेट काउंसलिंग के लिए नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड आज से शुरू हो रहा है। नीट यूजी के लिए यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 28 नवंबर, 2022 से शुरू होगी।
NOV 28, 2022 08:47 IST

Sarkari Naukri Live - नासिक के इस विभाग में जूनियर लेवल की नौकरी

करेंसी नोट प्रेस, नासिक (महाराष्ट्र), "सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड" (SPMCIL) के तहत नौ इकाइयों में से एक, पर्यवेक्षक और जूनियर तकनीशियन के पद के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। लिंक इसकी वेबसाइट (cnpnashik.spmcil.com) पर 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा।
NOV 28, 2022 07:58 IST

Sarkari Result Live - एसएससी ने बढ़ाए 20000 पद

कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में घोषणा की कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 2022 भर्ती अभियान में 20,000 से अधिक पद जोड़े गए हैं।
NOV 28, 2022 07:32 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गया बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक 2022 एडिशनल रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक 2022 का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया गया है और 15 और उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया गया था और आयोग को गलत उत्तरों पर कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हुए और तदनुसार परिणाम में संशोधन किया गया।
NOV 28, 2022 07:00 IST

Sarkari Exam Live - सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए दूसरा मॉक टेस्ट आज

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए दूसरा मॉक टेस्ट आज, 28 नवंबर से शुरू होगा। आईसीएआई ने एक अधिसूचना में कहा, “मॉक टेस्ट पेपर सीरीज- I की निरंतरता में, बोर्ड ऑफ स्टडीज (अकादमिक) सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए 28 नवंबर, 2022 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज- II शुरू कर रहा है।”
NOV 28, 2022 06:33 IST

Sarkari Naukri Live - जारी हो गए KKR रीजन के लिए एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC), केरल कर्नाटक क्षेत्र (KKR) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) टियर 1 परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड ssckkr.kar.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अनुसूची के अनुसार आयोग की वेबसाइट से एसएससी केकेआर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।