जॉब्स

10वीं पास से ग्रेजुएट के लिए नौकरी: JE के 1000 पदों पर वैकेंसी, क्लर्क के 4045 पदों पर आज आवेदन का आखिरी मौका, यहां देखें 5 लेटेस्ट जॉब नोटिफिकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 28, 2023, 11:42 AM IST

Sarkari Naukri, Latest Government Job For 10th, 12th Pass: यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हमारे इस लेख पर एक नजर अवश्य डालें। यहां आप आरपीएससी, एसएससी, इंडियन रेलवे, आईबीपीएस क्लर्क समेत सभी विभागों में सरकारी नौकरी से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri Latest Government Job For 10th 12th Pass: यहां देखें लेटेस्ट सरकारी नौकरी जॉब नोटिफिकेशन

Sarkari Naukri, Latest Government Job For 10th, 12th Pass: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का (Sarkari Naukri 2023) धमाका है। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1900 से अधिक पदों पर भर्ती (Government Jobs) निकाली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन (Government Jobs For 10th Pass) मांगे हैं। वहीं साउथर्न ईस्टर्न रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर के 1000 पदों पर वैकेंसी (Government Jobs For 12th Pass) निकली है।

इसके अलावा इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन के क्लर्क के 4045 पदों पर आज यानी 28 जुलाई 2023 को आवेदन का आखिरी मौका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में जान सकते हैं।

SSC JE Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर के 1300 पदों पर वैकेंसी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत जेई के कुल 1300 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

RPSC Assistant Professor Vacancy: असिस्टेंट प्रोफेसर के 19013 पदों पर वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1913 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2023 का समय दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

RPSC Assistant Professor Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट
क्वालीफिकेशन
UGC NET/CSIR NET क्वालीफाई
  • UGC NET/CSIR NET क्वालीफाई
  • आयु सीमा 21 से 40 वर्षसैलरी 60000 से 1,92000 रुपये महीना

    चयन प्रक्रिया

    आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।

    Railway Recruitment 2023: रेलवे के 1000 पदों पर वैकेंसी

    रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। साउथर्न रेलवे ने अपने यहां पर असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianraulways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें कि पद पर कितनी वैकेंसी।
    असिस्टेंट लोको पायलट 820
    टेक्नीशियन 132
    जूनियर इंजीनियर 64

    Southern Railway Recruitment 2023 Qualification, Age Limit

    10वीं पास
    क्वालीफिकेशन
    संबंधित ट्रेड में आईटीआई
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई
  • आयु सीमा18 से 27 साल

    चयन प्रक्रिया

    साउथर्न रेलवे के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    IBPS Clerk Vacancy: क्लर्क के 4043 पदों पर करें आवेदन

    इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत देशभर के ग्रामीण व अन्य बैंको में क्लर्क के कुल 4043 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बता दें यहां आवेदन के लिए आज यानी 28 जुलाई 2023 को आखिरी मौका है। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में यदि आपने अब तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवादेन कर सकते हैं।

    MP Microbiologist Vacancy: माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर वैकेंसी

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत माइक्रोबायोलॉजिस्ट के कुल 38 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
    शैक्षणिक योग्यतामाइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा
    आयु सीमा21 से 41 साल

    MP Microbiologist Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

    1. स्किल टेस्ट
    2. इंटरव्यू
    3. दस्तावेज वेरिफिकेशन

    यहां आप 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में जान सकते हैं। साथ ही विस्तार से इन वैकेंसी के बारे में जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के जॉब सेक्शन में विजिट करें।

    आदित्य सिंह
    आदित्य सिंहauthor

    आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

    और पढ़ें
    End of Article